मोंटे कार्लो मास्टर्स में नहीं खेलेंगे अल्कारेज

Ads

मोंटे कार्लो मास्टर्स में नहीं खेलेंगे अल्कारेज

  •  
  • Publish Date - April 9, 2024 / 10:26 PM IST,
    Updated On - April 9, 2024 / 10:26 PM IST

मोनाको, नौ अप्रैल (एपी) दो बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन कार्लोस अल्काराज दाहिने हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण मंगलवार को क्ले कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट मोंटे कार्लो मास्टर्स से हट गए।

विंबलडन चैंपियन अल्कारेज अपनी बांह पर पट्टी बांधकर साधारण ट्रेनिंग कर रहे थे और उन्होंने घोषणा की कि वह खेलने में असमर्थ हैं।

अल्काराज ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं मोंटे कार्लो में ट्रेनिंग कर रहा था और उबरने की कोशिश कर रहा था लेकिन अंतिम लम्हों में दाईं बांह में चोट लग गई और मैं नहीं खेल सकता।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं खेलने को लेकर काफी उत्सुक था। … अगले साल मिलते हैं।’’

एपी सुधीर नमिता

नमिता

शीर्ष 5 समाचार