एलेक्जेंडर ज्वेरेव हाले ओपन सेमीफाइनल में

Ads

एलेक्जेंडर ज्वेरेव हाले ओपन सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - June 21, 2024 / 10:21 PM IST,
    Updated On - June 21, 2024 / 10:21 PM IST

हाले (जर्मनी), 21 जून (एपी) चौथी रैंकिंग पर काबिज टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार को यहां 20 वर्षीय आर्थर फिल्स को हराकर हाले ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ज्वेरेव ने ढाई घंटे तक चले मुकाबले में आर्थर फिल्स को 6-7 (5), 6-3, 6-4 से पराजित किया।

दूसरे वरीय ज्वेरेव अब हुबर्ट हुर्काग्ज से भिड़ेंगे जिन्होंने मार्कोस गिरोन को 7-6 (5), 6-4 से मात दी।

एपी

नमिता आनन्द

आनन्द