Angkrish Raghuvanshi Ruled Out: प्लेऑफ की दौड़ के बीच KKR को बड़ा झटका, टीम से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी, कैच लेने के दौरान हुआ था बड़ा हादसा

प्लेऑफ की दौड़ के बीच KKR को बड़ा झटका, टीम से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी, Angkrish Raghuvanshi Ruled Out of IPL

Angkrish Raghuvanshi Ruled Out: प्लेऑफ की दौड़ के बीच KKR को बड़ा झटका, टीम से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी, कैच लेने के दौरान हुआ था बड़ा हादसा
Modified Date: May 23, 2026 / 12:46 am IST
Published Date: May 22, 2026 8:58 pm IST

कोलकाता: Angkrish Raghuvanshi Out: कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चोट के कारण आईपीएल के मौजूदा सत्र से बाहर हो गए हैं। रघुवंशी को सिर में चोट (कन्कशन) के साथ बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर है। उन्हें यह चोट बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले के दौरान कैच लेने की कोशिश में लगी।

केकेआर ने जारी बयान में कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 मई को मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में अंगकृष रघुवंशी को कन्कशन और बाएं हाथ की एक उंगली में फ्रैक्चर हुआ, जिसके चलते वह 2026 आईपीएल से बाहर हो गए हैं।” तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स अभी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। टीम फिलहाल 13 अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर है। केकेआर ने अब तक 13 मैचों में छह जीत और छह हार दर्ज की हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा।

कोलकाता की टीम रविवार को अपने अंतिम लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। दिल्ली की टीम भी गणितीय रूप से प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, हालांकि उसकी संभावनाएं काफी कम हैं। इक्कीस वर्षीय रघुवंशी ने इस सत्र शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 13 मैचों में 146.52 के स्ट्राइक रेट और 42.20 की औसत से 422 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।