अनुकूल रॉय श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला के लिये भारत ए टीम में

Ads

अनुकूल रॉय श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला के लिये भारत ए टीम में

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 04:00 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 04:00 PM IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) हरफनमौला अनुकूल रॉय को बृहस्पतिवार को श्रीलंका में होने वाली आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला के लिये भारत ए टीम में चुना गया जो सीनियर टेस्ट और वनडे टीम में चुने गए हर्ष दुबे की जगह लेंगे ।

बायें हाथ के बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज रॉय घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिये खेलते हैं और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं ।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ पुरूष चयन समिति ने आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला के लिये भारत ए टीम में अनुकूल रॉय को चुना है । वह हर्ष दुबे की जगह लेंगे जो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे मैचों के लिये भारतीय टीम में चुने गए हैं ।’’

रॉय अंडर 19 विश्व कप 2018 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने 14 विकेट लिये थे ।

आगामी श्रृंखला में भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए भाग लेंगे जो नौ से 21 जून तक दाम्बुला में खेली जायेगी ।

भारत ए टीम :

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, आयुष बडोनी, निशांत सिंधू, सूर्याश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, विपराज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अर्शद खान, अनुकूल रॉय ।

भाषा मोना

मोना