लंदन, 19 मई (एपी) काई हावर्ट्ज के पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से आर्सेनल कुछ तनाव भरे पलों से गुजरने के बाद बर्नली पर 1-0 से जीत हासिल करके 22 साल में पहली बार प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतने के करीब पहुंच गया।
इस जीत से आर्सेनल के 37 मैच में 82 अंक हो गए हैं और अगर वह रविवार को होने वाले अंतिम दौर के मैच में क्रिस्टल पैलेस को हरा देता है तो वह चैंपियन बन जाएगा।
मैनचेस्टर सिटी 36 मैच में 77 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है और उसे खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए के लिए अपने अगले मैच में बोर्नमाउथ को हराना होगा। बोर्नमाउथ पिछले 16 मैचों से अजेय है।
आर्सेनल की टीम इस सत्र में दो प्रमुख खिताब जीतने के करीब है। वह 30 मई को चैंपियंस लीग के फाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन का सामना भी करेगी।
आर्सेनल ने प्रीमियर लीग में अपना आखिरी खिताब 2004 में जीता था।
एपी
पंत
पंत