ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 263 रन

Ads

ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 263 रन

  •  
  • Publish Date - February 17, 2023 / 04:17 PM IST,
    Updated On - February 17, 2023 / 04:17 PM IST

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान ख्वाजा (81 रन) और पीटर हैंड्सकोंब (नाबाद 72) के अर्धशतक के दम पर भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां पहली पारी में 263 रन बनाए।

भारत के लिये तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने तीन तीन विकेट अपने नाम किये।

आस्ट्रेलिया के लिये ख्वाजा और हैंड्सकोंब के अलावा कप्तान पैट कमिंस ने 33 रन का योगदान दिया।

भाषा नमिता पंत

पंत