ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रन पर सिमटी

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रन पर सिमटी

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रन पर सिमटी
Modified Date: December 27, 2024 / 08:27 am IST
Published Date: December 27, 2024 8:27 am IST

मेलबर्न, 27 दिसंबर (भाषा) आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां अपनी पहली पारी में 474 रन बनाये।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने 140 रन की शानदार पारी खेली। पदार्पण कर रहे सैम कोंस्टास ने 60, उस्मान ख्वाजा ने 57 और मार्नस लाबुशेन ने 72 रन का योगदान दिया।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार जबकि रविंद्र जडेजा ने तीन और आकाश दीप ने दो सफलता हासिल की।

पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर है।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में