बीसीसीआई ने एशिया कप चैम्पियन भारतीय टीम के लिये 21 करोड़ ईनाम की घोषणा की

Ads

बीसीसीआई ने एशिया कप चैम्पियन भारतीय टीम के लिये 21 करोड़ ईनाम की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - September 29, 2025 / 08:45 AM IST,
    Updated On - September 29, 2025 / 08:45 AM IST

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) बीसीसीआई एशिया कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम और सहयोगी स्टाफ को 21 करोड़ रूपये पुरस्कार देगा ।

बोर्ड ने दुबई में पाकिस्तान पर एशिया कप फाइनल में जीत के बाद अपने विभिन्न सोशल मीडिया पेज पर यह घोषणा की ।

बोर्ड ने पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक का जिक्र करते हुए लिखा ,‘‘ तीन झटके, शून्य जवाब । एशिया कप चैम्पियन । संदेश चला गया । टीम और सहयोगी स्टाफ को 21 करोड़ रूपये पुरस्कार ।’’

बोर्ड ने यह नहीं बताया कि किसको कितना पुरस्कार मिलेगा ।

बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पोस्ट किया ,‘‘ एशिया में अपराजेय चैम्पियन । टीम इंडिया को जीत और पाकिस्तान के खिलाफ 3 . 0 की बधाई । तिलक वर्मा और कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन । दबाव के बीच बेहतरीन प्रदर्शन ।’’

भाषा मोना

मोना