BCCI Central Contract 2026 : विराट और रोहित का डिमोशन, जडेजा सहित इन तीन खिलाड़ियों को मिलेगी सबसे ज़्यादा सैलरी, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

Ads

बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 का ऐलान करते हुए बड़ा फेरबदल किया है। A+ ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को ग्रेड-B में डाल दिया गया है। कुल 51 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 11:42 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 11:44 PM IST

BCCI Central Contract 2026 / Image Source : x

HIGHLIGHTS
  • BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ ग्रेड को किया खत्म
  • हित शर्मा और विराट कोहली ग्रेड-B में खिसके
  • शुभमन गिल, बुमराह और जडेजा को ग्रेड-A में जगह

नई दिल्ली: BCCI Central Contract टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (2025-26) का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया है। इस बार बोर्ड ने ‘A+’ ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया है और परफॉर्मेंस के आधार पर दिग्गजों के कद में बड़ा फेरबदल किया है। इस बार 51 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

रोहित-विराट का घटा कद, अब ग्रेड-B में शामिल

सबसे चौंकाने वाला फैसला टीम के दो सबसे बड़े दिग्गजों, रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर है। अब तक टॉप ग्रेड (A+) में रहने वाले ये दोनों खिलाड़ी अब ग्रेड-B में खिसक गए हैं। Cricket News Hindi बोर्ड ने स्पष्ट संकेत दिया है कि चूंकि दोनों दिग्गज अब केवल वनडे फॉर्मेट तक सीमित हैं, इसलिए उनकी सैलरी और ग्रेडिंग में बदलाव किया गया है।

 

Indian Cricket Salaries शुभमन गिल, जडेजा और बुमराह को सबसे ज्यादा सैलरी

शुभमन गिल को लंबी छलांग मिली है,  वे जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा के साथ ग्रेड-A में जगह बनाने वाले महज तीन खिलाड़ियों में से एक हैं। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टॉप विकेट टेकर रहे मोहम्मद शमी को लिस्ट से बाहर कर बीसीसीआई ने कड़ा संदेश दिया है कि वे अब सेलेक्टर्स की योजना का हिस्सा नहीं हैं। ईशान किशन भी इस बार लिस्ट से नदारद हैं।

यह भी पढ़ें

 

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 में क्या बड़ा बदलाव हुआ है?

इस बार BCCI ने A+ ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया है और खिलाड़ियों को परफॉर्मेंस व फॉर्मेट के आधार पर ग्रेड दिए हैं। Q2. रोहित शर्मा और विराट कोहली को ग्रेड-B क्यों दिया गया?

रोहित शर्मा और विराट कोहली को ग्रेड-B क्यों दिया गया?

क्योंकि दोनों खिलाड़ी अब केवल वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं, इसलिए उनकी ग्रेडिंग और सैलरी में बदलाव किया गया है।

ग्रेड-A में किन खिलाड़ियों को जगह मिली है?

शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ग्रेड-A में शामिल किया गया है।

शीर्ष 5 समाचार