BCCI Central Contract 2026 : विराट और रोहित का डिमोशन, जडेजा सहित इन तीन खिलाड़ियों को मिलेगी सबसे ज़्यादा सैलरी, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 का ऐलान करते हुए बड़ा फेरबदल किया है। A+ ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को ग्रेड-B में डाल दिया गया है। कुल 51 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

BCCI Central Contract 2026 : विराट और रोहित का डिमोशन, जडेजा सहित इन तीन खिलाड़ियों को मिलेगी सबसे ज़्यादा सैलरी, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

BCCI Central Contract 2026 / Image Source : x

Modified Date: February 9, 2026 / 11:44 pm IST
Published Date: February 9, 2026 11:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ ग्रेड को किया खत्म
  • हित शर्मा और विराट कोहली ग्रेड-B में खिसके
  • शुभमन गिल, बुमराह और जडेजा को ग्रेड-A में जगह

नई दिल्ली: BCCI Central Contract टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (2025-26) का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया है। इस बार बोर्ड ने ‘A+’ ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया है और परफॉर्मेंस के आधार पर दिग्गजों के कद में बड़ा फेरबदल किया है। इस बार 51 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

रोहित-विराट का घटा कद, अब ग्रेड-B में शामिल

सबसे चौंकाने वाला फैसला टीम के दो सबसे बड़े दिग्गजों, रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर है। अब तक टॉप ग्रेड (A+) में रहने वाले ये दोनों खिलाड़ी अब ग्रेड-B में खिसक गए हैं। Cricket News Hindi बोर्ड ने स्पष्ट संकेत दिया है कि चूंकि दोनों दिग्गज अब केवल वनडे फॉर्मेट तक सीमित हैं, इसलिए उनकी सैलरी और ग्रेडिंग में बदलाव किया गया है।

 

Indian Cricket Salaries शुभमन गिल, जडेजा और बुमराह को सबसे ज्यादा सैलरी

शुभमन गिल को लंबी छलांग मिली है,  वे जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा के साथ ग्रेड-A में जगह बनाने वाले महज तीन खिलाड़ियों में से एक हैं। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टॉप विकेट टेकर रहे मोहम्मद शमी को लिस्ट से बाहर कर बीसीसीआई ने कड़ा संदेश दिया है कि वे अब सेलेक्टर्स की योजना का हिस्सा नहीं हैं। ईशान किशन भी इस बार लिस्ट से नदारद हैं।

यह भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.