बीसीसीआई/सिलेक्टर्स के 2 पदों पर 5 नाम शॉर्टलिस्ट..

बीसीसीआई/सिलेक्टर्स के 2 पदों पर 5 नाम शॉर्टलिस्ट..

बीसीसीआई/सिलेक्टर्स के 2 पदों पर 5 नाम शॉर्टलिस्ट..
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: March 4, 2020 4:45 am IST

नई दिल्ली।  बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने टीम इंडिया के सिलेक्टर्स के दो पदों के लिए आज पांच उम्मीदवारों का इंटरव्यू करेगी। मदनलाल, आरपी सिंह और सुलक्षणा नायक वाली सीएसी ने मंगलवार को मुंबई में हुई बैठक में वेंकटेश प्रसाद समेत 5 नाम शॉर्टलिस्ट किए। इसमें सुनील जोशी, लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन, राजेश चौहान और हरविंदर सिंह शामिल हैं। राष्ट्रीय चयन समिति में सिलेक्टर्स के दो खाली पदों के लिए कुल 44 आवेदन आए थे। जनवरी में ही चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद और गगन खोड़ा का कार्यकाल खत्म हुआ था।

पढ़ें- ICC रैंकिंग : विराट कोहली को बड़ा नुकसान, टॉप टेन में ये दो भारतीय बल्लेबाज भ…

सीएसी ने वेंकटेश प्रसाद, पूर्व स्पिनर सुनील जोशी, एल शिवरामाकृष्णन, हरविंदर सिंह और राजेश चौहान को इंटरव्यू के लिए बुलाया है। बैठक में पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर के नाम पर भी चर्चा हुई थी। लेकिन आखिर में कमेटी ने इन पांच नामों पर मुहर लगाई।

पढ़ें- 8 महीने बाद हो रही धोनी की क्रिकेट मैदान में वापसी, प्रदर्शन ही तय …

अगरकर पूरी तरह रेस से बाहर नहीं हुए हैं। मौजूदा चयन समिति के तीन सदस्यों जतिन परांजपे, सरनदीप सिंह, देवांग गांधी का कार्यकाल खत्म होने के बाद उनके नाम पर विचार किया जा सकता है। अगरकर ने 26 टेस्ट और 191 वनडे खेले हैं। अगरकर का नाम इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किए जाने से साफ हो गया है कि बीसीसीआई सिलेक्शन कमेटी के खाली पदों को भरने के लिए मौजूदा जोनल पॉलिसी के हिसाब से ही आगे बढ़ेगी। इस सूरत में हरविंदर सिंह गगन खोड़ा की जगह सेंट्रल जोन का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। वहीं, वेंकेटेश प्रसाद, लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन और सुनील जोशी में से कोई एक साउथ जोन से चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद की जगह ले सकता है।

पढ़ें- सौरभ गांगुली ने पाकिस्तान में मैच खेलने से मना किया तो पीसीबी ने दि…

वेंकटेश प्रसाद के चीफ सिलेक्टर बनने की संभावना ज्यादा है। क्योंकि वे टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच रहने के साथ ही जूनियर चयन समिति का हिस्सा भी रह चुके हैं। पचास साल के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने 33 टेस्ट में 96 और 161 वनडे में 196 विकेट लिए।


लेखक के बारे में