बेंगलुरु बुल्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 47-26 से रौंदा
बेंगलुरु बुल्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 47-26 से रौंदा
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) बेंगलुरु बुल्स ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए हुए शनिवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में यहां जयपुर पिंक पैंथर्स को 47-26 से हराया।
अलीरेजा मिर्जायन ने एक बार फिर से सुपर 10 (12 रेड अंक) के साथ टीम के हरफनमौला खेली की अगुवाई की। उन्हें कप्तान योगेश ( आठ टैकल अंक) और दीपक शंकर (पांच टैकल अंक) का शानदार साथ मिला।
अलीरेजा ने इस दौरान मौजूदा सत्र में 100 रेड अंक हासिल करते हुए एक व्यक्तिगत उपलब्धि भी हासिल की।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


