भवानी, श्रेया तलवारबाजी में एशियाई खेलों से बाहर

Ads

भवानी, श्रेया तलवारबाजी में एशियाई खेलों से बाहर

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 03:13 PM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 03:13 PM IST

नागोया, 24 सितंबर (भाषा) भारत का एशियाई खेलों की तलवारबाजी स्पर्धा में अभियान पदक के बिना समाप्त हुआ जब सीए भवानी देवी और श्रेया गुप्ता बृहस्पतिवार को यहां महिला व्यक्तिगत साबरे प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा पेश करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज भवानी ने राउंड ऑफ 32 में मंगोलिया की ओलेन टुग्सजरगन को 15-8 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई।

भारत की इस 32 वर्षीय तलवारबाज को प्री क्वार्टर फाइनल में हालांकि चीन की राओ शुएयी के खिलाफ 5-15 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

विश्व चैंपियनशिप 2026 की रजत पदक विजेता राओ ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया ओर पहले पीरियड के अंत तक 8-2 की बढ़त बना ली और फिर आसान जीत दर्ज की।

श्रेया को पूल दो में तीसरे स्थान पर रहने के कारण सीधे प्री क्वार्टर फाइनल में जगह मिली लेकिन वह आगे नहीं बढ़ सकीं और दक्षिण कोरिया की जियोन हा यंग से हार गईं।

भवानी ने पूल चार में चौथे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट चरण में जगह बनाई थी।

महिला फॉयल स्पर्धा में मीना देवी नाओरेम और असित स्टेलिनराज जॉयस को बुधवार को राउंड ऑफ 32 में हार का सामना करना पड़ा था।

भाषा सुधीर मोना

मोना