आईएसएसएफ विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में भोवनीश और केनान

Ads

आईएसएसएफ विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में भोवनीश और केनान

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 10:02 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 10:02 PM IST

टैंगियेर (मोरक्को), 31 मार्च (भाषा) भारतीय ट्रैप निशानेबाज भोवनीश मेंदीरत्ता और केनान चेनाई के लिए मंगलवार कोक यहां आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप का पहला दिन काफी अच्छा रहा जिसमें उन्होंने सटीक निशाने लगाकर फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में खुद को शामिल कर लिया।

भोवनीश और केनान दोनों ने 72 निशाने लगाए। 25-25 निशानों के तीन दौर के बाद, कुल 75 क्ले टारगेट में से वे सात अन्य निशानेबाजों के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे।

तीसरे भारतीय ओलंपियन पृथ्वीराज टोंडाइमन के लिए यह दिन निराशाजनक रहा। वे 75 में से 65 निशाने ही साध पाए और 62 निशानेबाजों के बीच संयुक्त रूप से 62वें स्थान पर रहे।

बुधवार को 25-25 निशानों के दो और दौर खेले जाएंगे जिनमें कुल 50 निशाने होंगे। इसके बाद सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले शीर्ष आठ निशानेबाज फाइनल में पहुंच जाएंगे।

हालांकि महिलाओं की ट्रैप टीम के लिए यह दिन कुछ खास नहीं रहा। कीर्ति गुप्ता, आशीमा अहलावत और ओलंपियन राजेश्वरी कुमारी तीनों ने ही 25-25 निशानों के तीन दौर के बाद 65 का एक जैसा स्कोर बनाया। इस स्कोर के साथ वे 59 निशानेबाजों में संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर रहीं।

भाषा नमिता

नमिता