मुक्केबाजी विश्व कप : मीनाक्षी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

मुक्केबाजी विश्व कप : मीनाक्षी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

मुक्केबाजी विश्व कप : मीनाक्षी क्वार्टर फाइनल में पहुंची
Modified Date: June 18, 2026 / 03:11 pm IST
Published Date: June 18, 2026 3:11 pm IST

गुइयांग (चीन), 18 जून (भाषा) भारतीय मुक्केबाज मीनाक्षी ने बृहस्पतिवार को यहां मुक्केबाजी विश्व कप के दूसरे चरण में महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

मौजूदा 48 किग्रा विश्व चैंपियन और इस वर्ग में दुनिया की नंबर एक मुक्केबाज मीनाक्षी इस टूर्नामेंट में ओलंपिक 51 किग्रा भार वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने पोलैंड की नतालिया कुचेव्स्का के खिलाफ 5-0 से एकतरफा जीत हासिल करके अगले दौर में जगह बनाई।

चौथे दिन हुए एक और मुकाबले में अविनाश जमवाल (65 किग्रा) किर्गिस्तान के मिर्जोखिद इमामनाजारोव से 0-5 से हारकर बाहर हो गए।

टूर्नामेंट में अब तक पांच भारतीय मुक्केबाज निखिल (55 किग्रा), दीपक (70 किग्रा), मीनाक्षी (51 किग्रा), प्राची (57 किग्रा) और स्नेह (65किग्रा) क्वार्टरफाइनल में पहुच चुके हैं।

वहीं ज्योति (48 किग्रा) और जुगनू (85 किग्रा) सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिए पदक पक्का कर चुके हैं।

चार भारतीय मुक्केबाज अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेलेंगे।

महिलाओं के वर्ग में मीनाक्षी (51 किग्रा) का सामना कजाखस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा से होगा जबकि स्नेह (65 किग्रा) पोलैंड की किंगा क्रोव्का से भिड़ेंगी। प्राची 57 किग्रा वर्ग में चीनी ताइपे की शिह यी वू के सामने होंगी।

पुरुषों के वर्ग में निखिल (55 किग्रा) का सामना अजरबेजान के अमीन मम्मादजादा से होगा।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में