अहमदाबाद : Brilliant victory for India in 1000th ODI भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय में वेस्टइंडीज को रविवार को यहां छह विकेट से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने अपने 1000वें एकदिवसीय में जीत के लिए मिले 177 रन के लक्ष्य को 28 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाये।
Read more : JIO ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने 2 दिन का फ्री अनलिमिटेड प्लान देने का किया ऐलान
Brilliant victory for India in 1000th ODI टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवर में 176 रन पर ऑल आउट हो गई। युजवेंद्र चहल ने चार और वाशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने 28 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 34 और अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे दीपक हुड्डा 26 रन बनाकर नाबाद रहे। ईशान किशन ने 28 रन की पारी खेली। विराट कोहली फिर फ्लॉप रहे और 8 रन ही बना सके। ऋषभ पंत ने 11 रन बनाए। यह साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की पहली जीत है। इससे पहले भारत को साउथ अफ्रीका में इस साल दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों में हार झेलनी पड़ी थी।
Read more : ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, लता दीदी का नाम रहेगा’ और ‘लता दीदी अमर रहे’ के नारों से गूंज उठी मुंबई की गलियां
साधारण टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने एक समय बिना विकेट खोए 84 रन बना लिए थे। लेकिन, अगले 32 रन बनाने में चार विकेट गिर गए। इसके बाद सूर्यकुमार और दीपक ने पांचवें विकेट के लिए 62 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई। टॉस हारकर पहले बॉलिंग करने का फैसला भारत के लिए सही रहा। वेस्टइंडीज ने 71 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। शाई होप (8) रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने एक ही ओवर में ब्रैंडन किंग (13) को आउट किया और चार गेंदों के बाद डैरेन ब्रावो (18) को DRS पर LBW आउट किया।