चार्ल्सटन ओपन: कोलिन्स की लगातार 12वीं जीत, फाइनल में भिड़ंत कसात्किना से

Ads

चार्ल्सटन ओपन: कोलिन्स की लगातार 12वीं जीत, फाइनल में भिड़ंत कसात्किना से

  •  
  • Publish Date - April 7, 2024 / 10:12 AM IST,
    Updated On - April 7, 2024 / 10:12 AM IST

चार्ल्सटन, सात अप्रैल (एपी) मियामी ओपन चैंपियन डेनियले कोलिन्स ने चार्ल्सटन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मारिया सकारी को सीधे सेट में हराकर लगातार दूसरे फाइनल में जगह बनाई।

कोलिन्स ने सकारी को 6-3, 6-3 से हराया जो उनकी लगातार 12वीं जीत है।

कोलिन्स रविवार को होने वाले फाइनल में दारिया कसात्किना से भिड़ेंगी जिन्होंने शीर्ष वरीय जेसिका पेगुला को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

कसात्किना ने टाईब्रेक में अंतिम आठ में से छह अंक जीतकर पेगुला को 6-4, 4-6, 7-6 (5) से शिकस्त दी।

एपी सुधीर

सुधीर