Cricket Players Arrested: आईपीएल 2026 के बाद दो क्रिकेटर गिरफ्तार, होटल के बाथरूम में नहा रही महिलाओं का बनाया अश्लील वीडियो
कोलंबो: Cricket Players Arrested भारत में इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों में क्रिकेट का खुमार जमकर बोल रहा है, जी हां आईपीएल के लिए क्रिकेट फैन्स की दीवानगी देखते ही बन रही है। लेकिन इस बीच खेल जगत से शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसके सामने आते ही पूरे खेल जगत में क्रिकेट खिलाड़ियों की थू-थू हो रही है। फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो क्रिकेटरों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Cricket Players Arrested मिली जानकारी के अनुसार अंडर-19 टीम के दो क्रिकेटरों को महिला डॉक्टरों का बाथरूम में नहाते हुए अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रह है कि महिला डॉक्टर कोलंबो के नाराहेनपिटा इलाके के एक होटल में कॉन्फ्रेंस के लिए रूकीं हुईं थी। आरोप है कि इन क्रिकेटरों ने बाथरूम में मौजूद छोटे-छोटे छेद या खुली जगहों का फायदा उठाकर अपने मोबाइल फोन से महिलाओं की नहाते वक्त वीडियो रिकॉर्डिंग की।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों का खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया है और हुल्फ्ट्सडॉर्प मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें व्यक्तिगत मुचलके (करीब 1,564 अमेरिकी डॉलर) पर जमानत दे दी गई। साथ ही दोनों को 25 मई को दोबारा कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है। लिस फिलहाल डिजिटल फॉरेंसिक जांच के जरिए मोबाइल डेटा खंगाल रही है।
पुलिस की मानें तो शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने होटल परिसर में मौजूद कुछ पुरुषों की भी वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। अब जांच इस दिशा में भी आगे बढ़ रही है कि क्या इन वीडियो को कहीं ऑनलाइन अपलोड किया गया या सोशल मीडिया पर साझा किया गया है।