क्रिकेट वेस्टइंडीज की दो सदस्यीय टीम मुआयना करने ढाका पहुंची

Ads

क्रिकेट वेस्टइंडीज की दो सदस्यीय टीम मुआयना करने ढाका पहुंची

  •  
  • Publish Date - November 28, 2020 / 09:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

ढाका, 28 नवंबर (भाषा) क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) की दो सदस्यीय टीम जनवरी में होने वाली श्रृंखला के लिये बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) द्वारा किये गये कोविड-19 प्रबंधन इंतजामों का जायजा लेने शनिवार को यहां पहुंची।

सीडब्ल्यूआई निदेशक डा अक्षय मानसिंह और बोर्ड के सुरक्षा मैनेजर पॉल स्लोवविल बीसीबी के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल की योजना और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का मुआयना करने पहुंचे जिनके चटगांव जाने की भी उम्मीद है। दोनों तीन दिसंबर तक यहां रहेंगे।

बीसीबी के क्रिकेट परिचालन चेयरमैन अकरम खान ने ‘क्रिकबज’ से कहा, ‘‘वे जनवरी में होने वाले उनके निर्धारित दौरे से पहले हमारे कोविड-19 प्रबंधन योजना और सुरक्षा योजना को देखने के लिये यहां पहुंचे हैं। ’’

दोनों अधिकारियों का शनिवार को कोविड-19 परीक्षण कराने की संभावना है जिसके बाद वे मंजूरी मिलने के बाद मुआयना शुरू करेंगे।

भाषा नमिता मोना

मोना