रोनाल्डो का सऊदी अरब में ट्रॉफी जीतने का इंतजार बढ़ा

Ads

रोनाल्डो का सऊदी अरब में ट्रॉफी जीतने का इंतजार बढ़ा

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 10:10 AM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 10:10 AM IST

रियाद (सऊदी अरब), 17 मई (एपी) दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सऊदी अरब में पहली बड़ी ट्रॉफी जीतने का इंतजार तब और बढ़ गया जब शनिवार को एशियाई चैंपियंस लीग दो के फाइनल में उनके क्लब अल नासर को जापान के गांबा ओसाका से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा।

तुर्की के फॉरवर्ड डेनिज़ हम्मात के पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से ओसाका ने एशिया के दूसरी श्रेणी के टूर्नामेंट का खिताब जीता। अल नासर ने हालांकि मैच में दबदबा बनाए रखा लेकिन वह गोल करने में नाकाम रहा।

इससे पांच दिन पहले अल नासर 2019 के बाद पहली बार सऊदी प्रो लीग जीतने से बस कुछ ही सेकंड दूर था, लेकिन स्टॉपेज टाइम के अंतिम पलों में आत्मघाती गोल होने से उसका इंतजार बढ़ गया। अब गुरुवार को होने वाले लीग के अंतिम चरण के मैच से विजेता का फैसला होगा।

रोनाल्डो दिसंबर 2022 में क्लब में शामिल हुए थे। वह गांबा ओसाका के खिलाफ हाफ टाइम से ठीक पहले बराबरी का गोल करने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन जोआओ फेलिक्स के क्रॉस पर उनका नजदीकी हेडर लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया।

एपी

पंत

पंत