दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया कोविड पॉजिटिव

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया कोविड पॉजिटिव

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया कोविड पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: April 18, 2021 12:05 pm IST

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और राजस्थान की विधायक कृष्णा पूनिया रविवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई और उनका जयपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दिल्ली 2010 खेलों में चक्का फेंक स्पर्धा का खिताब जीतकर राष्ट्रमंडल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी 43 साल की पूनिया को राजस्थान विश्वविद्यालय स्वास्थ्य विज्ञान (आरयूएचएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूनिया के पति वीरेंदर पूनिया ने पीटीआई को बताया, ‘‘उसके खांसी और हल्का बुखार था तथा शनिवार को उसका परीक्षण हुआ लेकिन उसमें संक्रमण नहीं निकला। आज हम आरएचयूएस गए और डॉक्टरों ने सीटी स्कैन किया जिसमें कोविड-19 का पता चला।’’

पूनिया राजस्थान में सादुलपुर सीट से कांग्रेस की मौजूदा विधायक हैं।

वीरेंदर ने कहा, ‘‘उसकी हालत गंभीर नहीं है और ठीक महसूस कर रही है। डॉक्टरों ने उसे कुछ दिन तक अस्पताल में रहने की सलाह दी है और इसलिए वह वहां है। शायद पांच दिन में उसका परीक्षण हो और हमें इसके बाद की पता चलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसे शुक्रवार को कोविड-19 का पहला टीका लगा था।’’

वीरेंदर स्वयं भी कुछ महीने पहले इस घातक संक्रमण से उबरे हैं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में