दिल्ली दो स्वर्ण पदक जीत कर दूसरे स्थान पर पहुंचा

दिल्ली दो स्वर्ण पदक जीत कर दूसरे स्थान पर पहुंचा

दिल्ली दो स्वर्ण पदक जीत कर दूसरे स्थान पर पहुंचा
Modified Date: January 21, 2024 / 09:38 pm IST
Published Date: January 21, 2024 9:38 pm IST

चेन्नई, 21 जनवरी (भाषा) मेजबान तमिलनाडु और दिल्ली ने खेलो इंडिया युवा खेलों के दूसरे दिन रविवार को यहां दो-दो जबकि पंजाब, गुजरात, चंडीगढ़ और मणिपुर ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता।

तमिलनाडु की नव्या ने लड़कियों के पारंपरिक योग में दिन का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। तमिलनाडु की तरफ से दूसरा स्वर्ण पदक तलवारबाज अर्लिन एवी ने जीता। इससे तमिलनाडु चार स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक लेकर तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

दिल्ली ने जूडो में दांव पर लगे पांच स्वर्ण पदक में से दो अपनी झोली में डाले जिससे वह पदक तालिका में तमिलनाडु के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया। दिल्ली की तन्नू मान ने लड़कियों के 48 किग्रा भार वर्ग जबकि अनुराग सागर ने लड़कों के 55 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।

जूडो में ही गुजरात की अंकिता ने लड़कियों के 55 किग्रा, चंडीगढ़ की सपना ने लड़कियों के 40 किग्रा और पंजाब के शिवांश वशिष्ठ ने लड़कों के 50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किये।

कबड्डी में लड़कों का फाइनल मौजूदा चैंपियन हरियाणा और राजस्थान के बीच खेला जाएगा।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में