मडगांव, 11 अप्रैल (भाषा) डेम्पो एससी ने इज़ोल एफसी को 3-0 से हराकर भारतीय फुटबॉल लीग में शनिवार को लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
मार्कस जोसेफ ने 43वें मिनट में डेम्पो की ओर से पहला गोल दागा जबकि जोसे लुईस मोरेनो ने 53वें मिनट में बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद सेबेस्टियन गुटिरेज़ ने इंजुरी टाइम (90+ मिनट) में तीसरा गोल कर जीत को आसान बना दिया।
इस जीत के साथ डेम्पो के नौ मैचों में नौ अंक हैं जिससे वह तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि आइजोल एफसी समान अंक के साथ तालिका में छठे स्थान पर खिसक गया है।
भाषा
आनन्द नमिता
नमिता