धैर्य गोगिया ने एशियाई जूनियर स्क्वाश में से चुन को हराकर उलटफेर किया

Ads

धैर्य गोगिया ने एशियाई जूनियर स्क्वाश में से चुन को हराकर उलटफेर किया

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 03:41 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 03:41 PM IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) भारत के धैर्य गोगिया ने बुधवार को यहां हांगकांग के पांचवें से आठवें वरीय से का चुन को चीन के पेंझिहुआ में चली रही 33वीं एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्क्वाश चैंपियनशिप के लड़कों के अंडर-13 वर्ग के पहले दौर में हराकर उपटफेर किया।

गोगिया ने लड़कों के एकल वर्ग में चुन को 12-10, 10-12, 11-7, 11-7 से हराया।

चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

अंडर-13 लड़कों के पहले दौर में तीसरे-चौथे वरीय अमरया बजाज ने मकाऊ के चाउ ह्यो चोन को 11-1, 11-1, 11-5 से शिकस्त दी जबकि तीसरे-चौथे वरीय अभ्युदय अरोड़ा ने श्रीलंका के दानुजा जयसिंघे को 11-5, 11-4, 11-1 से हाया।

लड़कियों के वर्ग में रिया दलाल ने श्रीलंका की धीर्या मिताली सिल्वा को 11-0, 11-6, 11-7 से हराया जबकि पांचवीं से आठवीं वरीय आलिया कंकारिया ने कोरिया की युन चोइ को 11-4, 11-6, 11-5 से शिकस्त दी।

भाषा सुधीर पंत

पंत