दीक्षा, अदिति की औसत शुरूआत

दीक्षा, अदिति की औसत शुरूआत

दीक्षा, अदिति की औसत शुरूआत
Modified Date: July 28, 2023 / 01:57 pm IST
Published Date: July 28, 2023 1:57 pm IST

एवियन ले बेंस (फ्रांस), 28 जुलाई (भाषा) भारत की दीक्षा डागर और अदिति अशोक ने अमुंडी एवियन चैम्पियनशिप के पहले दिन इवन पार 71 का स्कोर करके औसत शुरूआत की ।

अगले चार सप्ताह में दोनों को चार बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं । दोनों संयुक्त 50वें स्थान पर हैं लेकिन कट में प्रवेश का सकती हैं क्योंकि शीर्ष 65 खिलाड़ियों को कट में जगह मिलेगी ।

दक्षिण अफ्रीका की पाउला रेटो 64 का स्कोर करके बढत बनाये हुए हैं । उसे दो शॉट पीछे चार खिलाड़ी हैं जिनमें न्यूजीलैंड की लीडिया को, थाईलैंड की विचानी मीचाइ , फ्रांस की सेलाइन बूतियर और अमेरिका की एलिसन ली शामिल हैं ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में