दीक्षा और प्राणवी ने फिनलैंड लेडीज ओपन गोल्फ में कट हासिल किया

दीक्षा और प्राणवी ने फिनलैंड लेडीज ओपन गोल्फ में कट हासिल किया

दीक्षा और प्राणवी ने फिनलैंड लेडीज ओपन गोल्फ में कट हासिल किया
Modified Date: July 1, 2023 / 02:15 pm IST
Published Date: July 1, 2023 2:15 pm IST

सियुनटियो (फिनलैंड), एक जुलाई (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर यहां लेडीज यूरोपीय टूर के दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन के दम पर कट में जगह बनाने में सफल रही।

दीक्षा के साथ भारत की प्राणवी उर्स ने भी कट में जगह बनायी।

शुरुआती दौर में दो ओवर का निराशाजनक स्कोर करने वाली दीक्षा ने दूसरे दौर में शानदार वापसी करते हुए चार अंडर 68 का कार्ड खेला। वह कुल दो अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 32वें स्थान पर है।

शुरुआती दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेलने वाली प्राणवी ने दूसरे दौर में पार 72 का स्कोर किया। वह कुल एक अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 40वें स्थान पर है।

प्रतियोगिता में भाग ले रही चार अन्य भारतीय त्वेसा मलिक (74-73), रिद्धिमा दिलावरी (73-75), अमनदीप द्राल (73-77) और सहर अटवाल (78-72) कट में जगह नहीं बना सकीं।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में