डूरंड कप: टीआरएयू एफसी और नेरोका एफसी का मैच गोल रहित ड्रॉ

Ads

डूरंड कप: टीआरएयू एफसी और नेरोका एफसी का मैच गोल रहित ड्रॉ

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 08:14 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 08:14 PM IST

इम्फाल, 28 जुलाई (भाषा) टीआरएयू एफसी और नेरोका एफसी के बीच मंगलवार को यहां खेला गया डूरंड कप फुटबॉल मैच गोल रहित ड्रॉ रहा।

इम्फाल की दो टीम के बीच हुआ यह मुकाबला काफी कड़ा रहा और दोनों टीम ने कई मौके बनाए लेकिन गोल करने में नाकाम रहे।

दूसरे हाफ में एड्रिको रोजर्स को रैफरी से बहस के बाद दूसरा पीला कार्ड और फिर लाल कार्ड दिखाए जाने के बाद टीआरएयू एफसी को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा लेकिन नेरोका एफसी की टीम इसका फायदा उठाने में नाकाम रही।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द