ईस्ट बंगाल ने चेन्नइयिन एफसी को 3-1 से हराया

ईस्ट बंगाल ने चेन्नइयिन एफसी को 3-1 से हराया

ईस्ट बंगाल ने चेन्नइयिन एफसी को 3-1 से हराया
Modified Date: April 11, 2026 / 08:52 pm IST
Published Date: April 11, 2026 8:52 pm IST

चेन्नई, 11 अप्रैल (भाषा) बिपिन सिंह और नंधा कुमार के आखिरी क्षणों में किए गए गोल की मदद से ईस्ट बंगाल ने शनिवार को खेले गए इंडियन सुपर लीग मुकाबले में चेन्नईयिन एफसी को 3-1 से मात दी।

इस जीत के साथ ईस्ट बंगाल सात मैच में 14 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया जबकि चेन्नईयिन एफसी पांच अंक के साथ 12वें स्थान पर बना हुआ है।

मैच में चेन्नईयिन एफसी के एडमंड लालरिंडिका ने शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन ईस्ट बंगाल के इरफान यादवाड़ ने जल्द ही बराबरी कर दी। इसके बाद अंतिम क्षणों में बिपिन सिंह और नंधा कुमार के गोल ने ईस्ट बंगाल की जीत सुनिश्चित कर दी।

इस मुकाबले के सभी चार गोल भारतीय खिलाड़ियों द्वारा किए गए। निर्णायक प्रदर्शन के लिए बिपिन सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में