इंग्लैंड के पांच विकेट पर 103 रन

Ads

इंग्लैंड के पांच विकेट पर 103 रन

  •  
  • Publish Date - March 9, 2024 / 11:46 AM IST,
    Updated On - March 9, 2024 / 11:46 AM IST

धर्मशाला, नौ मार्च (भाषा) अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए, जिससे भारत ने पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच तक इंग्लैंड का दूसरी पारी में स्कोर 5 विकेट पर 103 रन कर दिया।

अश्विन ने अभी तक 55 रन देकर चार विकेट लिए हैं जबकि एक विकेट कुलदीप यादव ने हासिल किया है। लंच के समय जो रूट 34 रन पर खेल रहे थे।

इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के 218 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 477 रन बनाकर 259 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। इस तरह से भारतीय टीम अभी इंग्लैंड से 156 रन आगे है।

भाषा

पंत

पंत