इंग्लैंड के पांच विकेट पर 235 रन

Ads

इंग्लैंड के पांच विकेट पर 235 रन

  •  
  • Publish Date - August 7, 2021 / 08:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

नाटिंघम, सात अगस्त (भाषा) इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन शनिवार को यहां चाय के विश्राम तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 235 रन बनाये।

पहली पारी में 95 रन से पिछड़ने वाले इंग्लैंड ने इस तरह से 140 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

चाय के विश्राम के समय कप्तान जो रूट 96 और जोस बटलर 15 रन पर खेल रहे थे। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दो-दो जबकि शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट लिया है।

भाषा पंत

पंत

पंत