राजकोट, 16 फरवरी (भाषा) इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां चाय तक पहली पारी में बिना विकेट खोए 31 रन बनाए।
भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे।
चाय के समय सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 19 जबकि जैक क्राउली छह रन बनाकर खेल रहे थे।
इंग्लैंड अब भी भारत के स्कोर से 414 रन पीछे है।
भाषा सुधीर
सुधीर