लंदन, तीन सितंबर ( भाषा ) ओली पोप के नाबाद 74 रन की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को चाय तक सात विकेट पर 227 रन बना लिये ।
भारत ने पहली पारी में 191 रन बनाये थे जिसमें शारदुल ठाकुर का अर्धशतक शामिल है ।
इंग्लैंड के पास अब 36 रन की बढत है । पोप और जॉनी बेयरस्टॉ ने 89 रन की साझेदारी की । इसके बाद पोप और मोईन अली (35 ) ने सातवें विकेट के लिये 71 रन जोड़े ।
भाषा मोना
मोना