फिडे शतरंज रेटिंग टूर्नामेंट : कुलकर्णी, खेरडेकर ने संयुक्त बढ़त बनाई

फिडे शतरंज रेटिंग टूर्नामेंट : कुलकर्णी, खेरडेकर ने संयुक्त बढ़त बनाई

फिडे शतरंज रेटिंग टूर्नामेंट : कुलकर्णी, खेरडेकर ने संयुक्त बढ़त बनाई
Modified Date: October 16, 2024 / 08:08 pm IST
Published Date: October 16, 2024 8:08 pm IST

मुंबई, 16 अक्टूबर (भाषा) मुंबई चैलेंजर्स आईएम विक्रमादित्य कुलकर्णी और अर्णव खेरडेकर ने बुधवार को यहां अखिल भारतीय फिडे रेटिंग ओपन शतरंज टूर्नामेंट में अपने सातवें दौर के मैच जीतकर संयुक्त बढ़त बना ली।

शीर्ष रैंकिंग पर काबिज कुलकर्णी (2185) ने दिल्ली के सैकत नाथ (1829) को 29वीं चाल में हरा दिया।

काले मोहरों से खेलते हुए खेरडेकर (1846) ने यश कापड़ी (1818) को 47वीं चाल के बाद पराजित किया।

पुणे के यश वातरकर (1963) और अर्थव सोनी (1968) के बीच सातवें दौर की बाजी ड्रॉ रही। दोनों पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ छह छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में