फ्रांस के पांच और रग्बी खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

फ्रांस के पांच और रग्बी खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

फ्रांस के पांच और रग्बी खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: February 22, 2021 11:25 am IST

मार्कोसिस, 22 फरवरी (एपी) फ्रांस के पांच और रग्बी खिलाड़ी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं और स्कॉटलैंड के खिलाफ छह देशों के टूर्नामेंट के मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। टीम ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इसके साथ ही टीम में शामिल कोविड-19 संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या 10 हो गई है। इससे टीम की लगातार तीसरी दर्ज करने की उम्मीदों को झटका लगा है।

रविवार को हुए परीक्षण में सिरिल बेल, पीटो मोवाका, रोमेन ताओफिफेनुआ, चार्ल्स ओलिवोन और ब्राइस डुलिन पॉजिटिव पाए गए।

एपी सुधीर मोना

मोना


लेखक के बारे में