Game Selector On Shubman Gill: आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के बावजूद गिल को T20 में क्यों नहीं मिली जगह? चयनकर्ताओं ने खुद बताया, दी ये सलाह

Game Selector On Shubman Gill: चयन समिति ने कप्तान शुभमन गिल से कहा है कि वह 2027 वनडे विश्व कप तक 50 ओवर के क्रिकेट को प्राथमिकता दे।

Game Selector On Shubman Gill: आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के बावजूद गिल को T20 में क्यों नहीं मिली जगह? चयनकर्ताओं ने खुद बताया, दी ये सलाह

Game Selector On Shubman Gill/Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 6, 2026 / 11:40 pm IST
Published Date: June 6, 2026 8:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल को 2027 वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पर फोकस करने की सलाह दी है
  • व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर और कप्तानी की जिम्मेदारियों को देखते हुए गिल को टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया
  • 2027 विश्व कप से पहले गिल को भारत की कप्तानी में कई टेस्ट और वनडे मैच खेलने हैं

Game Selector On Shubman Gill: चयन समिति ने टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल से कहा है कि वह 2027 वनडे विश्व कप चक्र तक लाल गेंद और 50 ओवर के क्रिकेट को प्राथमिकता दें ताकि वे आगे के बड़े टूर्नामेंट के लिए तरोताजा रहें। शनिवार को ब्रिटेन दौरे और एशियाई खेलों के लिए टी20 टीम का ऐलान किया गया और भारतीय टेस्ट कप्तान गिल को इसमें शामिल नहीं किया गया क्योंकि उनके पास व्यस्त कैलेंडर में दो बड़े आईसीसी टूर्नामेंट हैं।

गिल (Game Selector On Shubman Gill) ने हाल में खत्म हुए आईपीएल में 163 से ज्यादा के स्ट्राइक-रेट से 732 रन बनाए। लेकिन संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के टीम में होने के कारण किसी और अच्छे शीर्ष क्रम बल्लेबाज को शामिल करना मुश्किल है।

Game Selector On Shubman Gill बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘चयनकर्ताओं को चिंता है कि गिल को थकान की समस्या नहीं हो।’’ भारतीय क्रिकेट टीम का अगले 18 महीने का कार्यक्रम ऐसा है कि तीनों प्रारूप में खेलने पर तरोताजा रहना लगभग नामुमकिन है। उन्होंने कहा, ‘‘गिल को 2027 विश्व कप शुरू होने से पहले नौ डब्ल्यूटीसी टेस्ट में भारत की कप्तानी करनी है और लगभग 35 वनडे भी खेलने हैं। बात साफ है कि उन्हें इन दो आईसीसी टूर्नामेंट के लिए फिट रहना होगा। साथ ही वह आईपीएल भी खेलेंगे जहां वे गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हैं।’’

Game Selector On Shubman Gill हालांकि गिल अभी टी20 योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उम्मीद है कि 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक या ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले वह फिर से दावेदारी में आ जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘2028 में होने वाले दो बड़े टी20 टूर्नामेंट के लिए अभी काफी समय है। गिल के लिए फोकस निकट भविष्य पर है। दो साल बाद कोई नहीं जानता कि कौन सा खिलाड़ी किस तरह की फॉर्म और फिटनेस में होगा। इसलिए 2027 वनडे विश्व कप तक यही योजना है।’’

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.