कोलकाता, 17 मई (भाषा) ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने स्वीकार किया है कि तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को सही संयोजन तैयार करने में काफी समय लग गया लेकिन इसके बाद उसने अच्छी वापसी करके खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा है।
केकेआर ने शनिवार को यहां खेले गए मैच में दूसरे स्थान पर काबिज गुजरात टाइटंस को हराकर अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा है। इसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन पिछले कुछ मैच में उसने शानदार प्रदर्शन किया है।
ग्रीन ने जिओहॉटस्टार से कहा, ‘‘टीम के अंदर किसी तरह की बेचैनी नहीं थी। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों की सही भूमिका और बल्लेबाजी क्रम में उनके स्थान को तय करने में कुछ ज्यादा ही समय लग गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकता हूं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि टीम के लिए सबसे अच्छा क्या है। अजिंक्य रहाणे ने शीर्ष क्रम में शानदार प्रदर्शन किया है। यही बात हमारे युवा बल्लेबाज अंगकृष (रघुवंशी) पर भी लागू होती है, जो नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं।’’
ग्रीन ने कहा, ‘‘अब बात यह है कि मेरी जगह कहां है। मैं चौथे नंबर पर फिट बैठता हूं। अब हमने अपनी जगह तय कर ली है और इसलिए हम खुद को थोड़ा मौका दे रहे हैं।’’
ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 28 गेंद पर नाबाद 52 रन बनाए।
भाषा
पंत
पंत