गुजरात जाएंट्स ने बंगाल वॉरियर्स को 34-25 से हराया

गुजरात जाएंट्स ने बंगाल वॉरियर्स को 34-25 से हराया

गुजरात जाएंट्स ने बंगाल वॉरियर्स को 34-25 से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: February 1, 2022 9:44 pm IST

बेंगलुरु, एक फरवरी (भाषा) गुजरात जाएंट्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में मंगलवार को गत चैंपियन बंगाल वॉरियर्स को 34-25 से हराया।

गुजरात के लिए अजय कुमार ने नौ अंक बटोरे जबकि प्रदीप कुमार ने सात अंकों के साथ योगदान दिया।

बंगाल के लिए कप्तान मनिंदर सिंह ने नौ अंक बनाए लेकिन परवेश भैंसवाल और सुनील कुमार की देखरेख में गुजरात की रक्षापंक्ति के शानदार खेल के आगे वह सहज नहीं दिखे।

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर दिखी। पहले हाफ के गुजरात की टीम सिर्फ एक अंक (13-12) से आगे थी।

मध्यांतर के बाद गुजरात के कोच ने राकेश नरवाल की जगह राकेश एस को मैदान में उतारने का फैसला किया और इस युवा खिलाड़ी ने सुपर रेड से तीन अंक बटोरकर इस फैसले को सही साबित किय।

इसके बाद गुजरात जाएंट्स ने अपनी बढ़त को और मजबूत करना जारी रखा और नौ अंकों से बड़ी जीत दर्ज की।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।