गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए दिया 143 रन का लक्ष्य
गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए दिया 143 रन का लक्ष्य
बेंगलुरु, एक मार्च (भाषा) गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मैच में शुक्रवार को यहां यूपी वॉरियर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 142 रन बनाये।
गुजरात के लिए फोबे लिचफील्ड ने 35 और एश्लीघ गार्डनर ने 30 रन का योगदान दिया। दोनों ने 31 गेंद में 52 रन की साझेदारी कर टीम के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया।
यूपी वॉरियर्स के लिए सोफी एकलेस्टन ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट चटकाये। राजेश्वरी गायकवाड को एक सफलता मिली।
भाषा आनन्द आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


