हैम्बर्ग क्वार्टर फाइनल में हारे चोटरानी

Ads

हैम्बर्ग क्वार्टर फाइनल में हारे चोटरानी

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 12:25 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 12:25 PM IST

हैम्बर्ग, 18 अप्रैल (भाषा) भारत के वीर चोटरानी हैम्बर्ग ओपन स्क्वाश के पुरूष क्वार्टर फाइनल में पांच गेम के मुकाबले में फ्रांस के चौथी वरीयता प्राप्त बापतिस्ते मासोत्ती से हार गए ।

विश्व रैंकिंग में 47वें स्थान पर काबिज चोटरानी को 19वीं रैंकिंग वाले फ्रेंच खिलाड़ी ने 12-10, 9-11, 14-12, 9-11, 11-6 से हराया ।

भारत के अभय सिंह, रामित टंडन और जोशना चिनप्पा पहले ही हारकर बाहर हो चुके हैं ।

भाषा मोना

मोना