भारत की टी-20 टीम कप्तान का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव, घर पर किया आइसोलेट

भारत की टी-20 टीम कप्तान का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव, घर पर किया आइसोलेट

भारत की टी-20 टीम कप्तान का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव, घर पर किया आइसोलेट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: March 30, 2021 6:22 am IST

पटियाला, 30 मार्च (भाषा) । भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का कोविड-19 का परीक्षण पॉजीटिव आया है और उनमें इस बीमारी के हल्के लक्षण हैं।

हरमनप्रीत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें एकदिवसीय मैच में चोटिल हो जाने के कारण इसके बाद टी20 श्रृंखला में नहीं खेल पायी थी। उन्होंने हल्का बुखार आने के बाद सोमवार को अपना परीक्षण करवाया था।

<blockquote
class="twitter-tweet"><p lang="und" dir="ltr"><a
href="https://t.co/Ge58dgSxpe">pic.twitter.com/Ge58dgSxpe</a></p>&mdash;
Harmanpreet Kaur (@ImHarmanpreet) <a
href="https://twitter.com/ImHarmanpreet/status/1376776652101836806?ref_src=twsrc%5Etfw">March
30, 2021</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js"
charset="utf-8"></script>

Read More News: सलाखों के पीछे मनेगी विधायक पति की होली, लंबे समय से हत्याकांड के मामले में थे फरार

इस खिलाड़ी के करीबी सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘उसने स्वयं को घर में ही अलग थलग कर दिया है। उसने कल परीक्षण करवाया था और आज सुबह रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है। उसे चार दिनों से हल्का बुखार था और इसलिए परीक्षण करवाना उचित समझा। वह वैसे ठीक है और उसे जल्द स्वस्थ हो जाना चाहिए। ’’

Read More News: होली की एक रात पहले फार्म हाउस में शराब पार्टी करते पकड़ाए 9 युवक, फार्म हाउस सील

सूत्रों ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के दौरान उसका नियमित तौर पर परीक्षण किया जाता रहा है इसका मतलब है कि वह इसके बाद वायरस की चपेट में आयी।’’

भारतीय महिला टीम ने एक साल से भी अधिक समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की लेकिन वनडे और टी20 दोनों श्रृंखलाओं में उसे हार का सामना करना पड़ा।

Read More News: ‘मोदी के मन की बात’ से प्रेरित होकर डॉग स्क्वाड में शामिल किए गए 20 देसी पपी डॉग्स, 11 की मौत

 


लेखक के बारे में