हर्ष ने आस्ट्रेलिया के अनुभवी जूडोका को हराकर 60 किलो में स्वर्ण जीता

Ads

हर्ष ने आस्ट्रेलिया के अनुभवी जूडोका को हराकर 60 किलो में स्वर्ण जीता

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 09:41 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 09:41 PM IST

ग्लास्गो, 31 जुलाई (भाषा) भारत के हर्ष सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरूष खिलाड़ी बन गए जिन्होंने आस्ट्रेलिया के अनुभवी जोशुआ कैट्ज को हराकर पुरूषों के 60 किलो फाइनल में शुक्रवार को स्वर्ण पदक जीता ।

पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे 23 वर्ष के हर्ष ने खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे जूडोका के खिलाफ संयम खोये बिना जबर्दस्त खेल दिखाया ।

शुरूआती चरण में कोई भी खिलाड़ी हावी होता नहीं दिख रहा था लेकिन आखिरी 41 मिनट में हर्ष ने आक्रामक खेल दिखाया ।

जोशुआ ओशियाना चैम्पियनशिप और आस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कई बार जीत चुके हैं । उन्होंने बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य जीता था और वह ओलंपियन भी हैं ।

उनके अनुभव से डरे बिना हर्ष ने काफी संयम के साथ खेला ।

जोशुआ के माता पिता भी जूडो खिलाड़ी रह चुके हैं । उनके पिता आस्ट्रेलिया की ओलंपिक टीम के कोच रह चुके हैं ।

भाषा मोना नमिता

नमिता