शिलांग, 31 जुलाई (भाषा) शिलांग लाजोंग एफसी ने शुक्रवार को यहां डूरंड कप अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए शिलांग डर्बी में नोंगकसेह स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब को 2-0 से हरा दिया।
पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। शिलांग लाजोंग के लिए एवरब्राइटसन साना ने 70वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।
इसके बाद ट्रेमिकी लामुरोंग ने 86वें मिनट में गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
भाषा नमिता मोना
मोना