इब्राहिम जदरान के नाबाद 95 रन, अफगानिस्तान ने बनाए चार विकेट पर 200 रन
इब्राहिम जदरान के नाबाद 95 रन, अफगानिस्तान ने बनाए चार विकेट पर 200 रन
चेन्नई, 19 फरवरी (भाषा) अफगानिस्तान ने इब्राहिम जदरान (नाबाद 95 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में कनाडा के खिलाफ चार विकेट पर 200 रन का स्कोर खड़ा किया।
अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने 44 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 30 रन का योगदान दिया।
कनाडा के लिए जसकरण सिंह ने 52 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि डिलन हेलिगर को एक विकेट मिला।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


