राहुल द्रविड़ को आईसीसी ने अपने सबसे बड़े सम्मान से नवाजा
राहुल द्रविड़ को आईसीसी ने अपने सबसे बड़े सम्मान से नवाजा

तिरुवनंतपुरम। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बड़े सम्मान से नवाजा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले गए अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले संक्षिप्त समारोह में राहुल द्रविड़ को 'आईसीसी हाल ऑफ फेम' में शामिल किया गया। 'आईसीसी हाल ऑफ फेम' में जगह बनाने वाले द्रविड़ भारत के पांचवें क्रिकेटर हैं। पूर्व महान भारतीय सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने द्रविड़ को स्मारिका कैप सौंपी।
द्रविड़ को 'हाल ऑफ फेम' में शामिल करने की घोषणा आईसीसी ने इस साल जुलाई में की थी। द्रविड़ से पहले भारत के बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर और अनिल कुंबले इस सूची में पहले ही जगह बना चुके हैं। जबकि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इस सूची में अब तक जगह नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें : काम नहीं आया भाजपा नेताओं का राकेश पांडेय को मनाना, सरोज की भाभी ने भरा निर्दलीय नामांकन
बता दें कि राहुल द्रविड़ ने अपने क्रिकेट करियर में 164 टेस्ट मैचों में 36 शतक की मदद से 13288 रन बनाए हैं। वनडे की बात करें तो उन्होंने 344 मैचों में 12 शतक की मदद से 10889 रन बनाए। वे 2004 में आईसीसी का साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर भी चुने जा चुके हैं। उन्होंने एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर के दौरान विश्व रिकार्ड 210 कैच लपके।
वेब डेस्क, IBC24
लेखक के बारे में
Web Title: राहुल द्रविड़ को आईसीसी ने अपने सबसे बड़े सम्मान से नवाजा
पानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pmआप पाकिस्तान के खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत
01 Oct 2026 | 8:10 pmपंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा
01 Oct 2026 | 7:26 pmफुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला
01 Oct 2026 | 7:11 pmऑस्ट्रेलिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ए को मुश्किल में डाला
01 Oct 2026 | 6:32 pmआईसीसी ने ट्रायल के तौर पर दिन के टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के उपयोग की अनुमति दी
01 Oct 2026 | 6:26 pmयह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है: गुवाहाटी की पिच पर मुख्य कोच गंभीर की आलोचना
01 Oct 2026 | 6:18 pmपाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम, सामना मलेशिया से
01 Oct 2026 | 6:04 pm