नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के आईसीसी अवॉर्ड्स 2018 में एक साथ तीन-तीन अवॉर्ड अपने नाम करते हुए अवॉर्डस की हैट्रिक लगी दी है। भारतीय कप्तान को आईसीसी मैन्स वनडे क्रिकटर ऑफ द इयर, आइसीसी मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के साथ-साथ कोहली को साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के चुना गया है। कोहली को आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से मिेलेगी। इन सब के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कोहली को 2018 की ICC टेस्ट टीम और वनडे टीम का कप्तान भी चुना है।
विराट ने अपने नाम को सार्थक साबित करते हुए साल 2018 में 13 टेस्ट में 5 शतक लगाए हैं। इसके लिए कोहली को पहली बार आइसीसी मैन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर मिला है। कोहली ने साल 2018 में एकदिवसीय मैचों में 133.55 की औसत से 1202 रन बनाए हैं। इसके लिए विराट को आईसीसी मैन्स वनडे क्रिकटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है।
यह भी पढ़ें : चोरों ने चोरी के बाद मालिक के लिए लिखा मैसेज,”गरीबों का रुपया खाओंगे, तुमको मार दूंगा-मसीहा, गरीब मैं भी हूं”
विराट ने लगातार दूसरी बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। विराट को आईसीसी की 2018 की टेस्ट टीम और वनडे टीम का कप्तान भी चुना गया है। कोहली ने पिछले साल टेस्ट और वनडे मिलाकर कुल 11 शतक लगाए। कोहली ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 2735 रन बनाए हैं।