भारत की स्टार बल्लेबाज मिताली राज ने बुधवार को महिला वनडे क्रिकेट में विश्व रिकार्ड अपने नाम किया। वह वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाली विश्व की पहली महिला खिलाड़ी बन चुकी है। उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व कप के लीग मैच में प्राप्त की है।
इस मैच में भारत की ओर से ओपनर पूनम राउत (106) और मिताली (69) की अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद भी भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला अब फाइनल से कम नहीं वाला हो गया है।
भारत ने लीग मैच में अब तक छह मैच खेले हैं। इस दौरान उसे दो में हार झेलनी पड़ी है। आठ अंक के साथ भारतीय टीम आठ टीमों की तालिका में चैथे स्थान पर है। न्यूजीलैंड के इतने ही मैचों से सात अंक है और वह भारत से नीचे पांचवें स्थान पर है।