चालिहा महिला एकल मुख्य ड्रॉ में, अम्साकरुणन-अर्जुन ने पोपोव बंधुओं को हराया

Ads

चालिहा महिला एकल मुख्य ड्रॉ में, अम्साकरुणन-अर्जुन ने पोपोव बंधुओं को हराया

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 07:11 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 07:11 PM IST

कुआलालम्पुर, 19 मई (भाषा) भारत की अष्मिता चालिहा ने चीनी ताइपै की पाइ यू पो को तीन गेम के मुकाबले में हराकर मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल मुख्य ड्रॉ में प्रवेश कर लिया ।

चालिहा ने यू पो पर 21 . 23, 21 . 16, 21 . 16 से जीत दर्ज की ।

अब उनका सामना दुनिया की 56वें नंबर की खिलाड़ी इंडोनेशिया की टी रामाधानी वीर्यावान से होगा।

आकर्षि कश्यप को कोरिया की पार्क गा युन के हाथों 21-15 20-22 7-21 से पराजय झेलनी पड़ी ।

पुरूष युगल में हरिहरन अम्साकारुणन और एम आर अर्जुन ने सातवीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टो पोपोव और फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 21 . 19, 21 . 15 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया ।

अब उनका सामना इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन तथा चीन के हू की युआन और लिन शियांग यि के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा ।

सात्विक रेड्डी कनापुरम और राधिका शर्मा की भारतीय जोड़ी ने भी दातु अनीफ इसाक दातु असराह और क्लारिसा सान की मलेशिया की जोड़ी को मिश्रित युगल क्वालीफायर में 21 . 15, 21 . 17 से हराया।

अश्विनी भट के और शिखा गौतम का अभियान हालांकि महिला युगल में थम गया जब उन्हें जैकी डेंट और क्रिस्टल लेई की कनाडा की जोड़ी के खिलाफ 15 . 21, 21 . 17, 17 . 21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

भाषा मोना सुधीर मोना

मोना