IND Vs NZ Final Dubai Pitch Report: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची है, जबकि न्यूजीलैंड ने भी दमदार खेल दिखाकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का इतिहास
IND Vs NZ Final Dubai Pitch Report: यह पहला मौका नहीं होगा जब भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने होंगे। साल 2000 में दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत हुई थी, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहली बार यह ट्रॉफी जीती थी। अब 2025 में भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का शानदार मौका होगा।
IND Vs NZ Final Dubai Pitch Report: दुबई की पिच आमतौर पर धीमी होती है और बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होती है। पूरे टूर्नामेंट में यहां बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 265 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था। इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है भारत ने इस मैदान पर 10 मैच खेले हैं, जिसमें 9 में जीत दर्ज की और 1 टाई हुआ। न्यूजीलैंड ने दुबई में 3 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 में हार और 1 का कोई नतीजा नहीं निकला। इस लिहाज से देखा जाए तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है।