IND vs NZ 2nd T20: रायपुर में न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 209 रनों का लक्ष्य, सैंटनर ने नाबाद 47 रन बनाए, काफी महंगे साबित हुए अर्शदीप

Ads

IND vs NZ Raipur T20 match Score: यह मैच शाम 7:00 बजे से शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में शुरू हुआ। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम को दिया है।

  •  
  • Publish Date - January 23, 2026 / 09:08 PM IST,
    Updated On - January 23, 2026 / 09:12 PM IST

Ind vs NZ T20 Match Raipur

HIGHLIGHTS
  • भारत को न्यूजीलैंड ने दिया 209 रनों का लक्ष्य
  • न्यूजीलैंड टीम 6 विकेट पर 208 रन बना सकी
  • अर्शदीप काफी महंगे साबित हुए, 4 ओवर में 53 रन दिए

India vs New Zealand 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में खेला जा रहा है। यह मैच शाम 7:00 बजे से शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में शुरू हुआ। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम को दिया है।

दरअसल, भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया था । इस मैच में सभी की निगाहें भारतीय टीम पर टिकी हुई है, क्योंकि भारत ने नागपुर में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड को हराया था। (India vs New Zealand 2nd T20) इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया था।

IND vs NZ: भारत को न्यूजीलैंड ने दिया 209 रनों का लक्ष्य

भारत को न्यूजीलैंड ने 209 रनों का लक्ष्य दिया है। न्यूजीलैंड टीम 6 विकेट पर 208 रन बना सकी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 208 रन बनाए। (India vs New Zealand 2nd T20) सैंटनर ने नाबाद 47 रन बनाए। फॉल्क्स ने भी तेजी से 15 रन बनाए। रवींद्र ने 44 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की कमाल बल्लेबाजी। अर्शदीप काफी महंगे साबित हुए, 4 ओवर में 53 रन दिए।

भारत और न्यूजीलैंड टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: : मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम साइफर्ट, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन,ईश सोढ़ी, जेकब डफी, जैक फॉक्स मैट हैनरी

इन्हें भी पढ़ें: