भारत के एक विकेट पर 109 रन

भारत के एक विकेट पर 109 रन

भारत के एक विकेट पर 109 रन
Modified Date: February 26, 2026 / 07:52 pm IST
Published Date: February 26, 2026 7:52 pm IST

चेन्नई, 26 फरवरी (भाषा) भारत ने बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बनाए।

भारत ने संजू सैमसन (24) के रूप में अब तक एकमात्र विकेट गंवाया है जिन्होंने ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डीप मिड विकेट पर रेयान बर्ल को कैच थमाया।

भारत ने पावर प्ले में एक विकेट पर 80 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की।

अभिषेक शर्मा और इशान किशन क्रमश: 49 और 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में